श्रीरामजानकी मंदिर से चोरी गयी अष्टधातु की मूर्तियां बरामद ; तीन गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना परिसर के समीप स्थित श्रीरामजानकी शिव मंदिर में बीते 5 जनवरी को चोरों के द्वारा मंदिर परिसर के गर्भ गृह का ताला काट भगवान राम, मां जानकी और भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई थी. जिसका पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. आज थाना परिसर में डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने उक्त कांड का पर्दाफाश किया. मौके पर इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ,अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। डीएसपी ने बताया कि चोरी की घटना का 7 दिनों के अंदर उद्भेदन कर दिया गया हैं.

 

 

डीएसपी ने बताया कि मशरक के तख्त टोला गांव निवासी अखिलेश तिवारी, पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के गोपी छपरा गांव निवासी मुन्ना सहनी पिता मोहन सहनी और भोपतपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी संजय सिंह पिता शंभू सिंह को मूर्ति कांड में गिरफ्तार किया और कांड का उद्भेदन किया गया और चोरी गयी मूर्तियां बरामद कर ली गई. उक्त तीनों अष्टधातु की मूर्ति करीब 200 वर्ष पूर्व का होना बताया गया है. उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त अपराधी सोनू सहनी के घर से श्रीराम एंव लक्ष्मण की दो अष्टधातु की मूर्तियों बरामद की गयी साथ ही राजन सहनी के फुस के मड़ई में जमीन के नीचे गड़े स्थल से माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है तथा मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *