शौक ने तीन दोस्तों को बना दिया अपराधी ; हथियार उठाकर बना लिया गिरोह

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  हत्या, लूट और छिनतई की घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए सिवान पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जो बताया वह भी चौंकाने वाला हैं. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सिवान एसपी अमितेश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम देने का काम करते थे. जिसमें पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से कारतूस और जिंदा गोली, हत्या में प्रयुक्त बाइक के साथ स्मैक भी बरामद किए गए हैं. वहीं, अभी भी इस घटना में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं.

एसपी ने जानकारी देते हुए यह बताया है कि जिले के दरौली थाना के सारण मठिया गांव के रहने वाले विश्वकर्मा गोंड और एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के रहने वाले राहुल कुमार यादव दोनों मिलकर अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देने का काम करते थे. जिनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकट्टा थाना इलाके के सोहनपुर से प्रिंस कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि अभी भी तीन अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिसमें सनी सिंह, कृष्ण सिंह और चंदन यादव शामिल हैं.

बता दें कि गुठनी थाना के चर्चित चंदन कुशवाहा हत्याकांड और दरौली लूटकांड में इन सभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जो की 9 नवंबर को गुठनी थाना इलाके के बोरी गांव में लूटकांड और ठीक 4 दिन के बाद इसी थाना क्षेत्र के बरपलिया पुल के पास चंदन कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी. जिसमें विशेष छापेमारी सघन वाहन चेकिंग की गई. इस मामले में इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से चर्चित चंदन हत्याकांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, दो बाइक और दो मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है. एसपी अमितेश कुमार ने आगे कहा है कि बहुत जल्द जो फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *