शिव बारात में डीजे बजाने को लेकर पूजा समिति के 43 सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज ; दो डीजे जब्त

0 minutes, 3 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में शिव विवाह शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पूजा समितियों के कुल 43 सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वही दो डीजे को भी प्रशासन के द्वारा जब्त किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि नगर एवं भगवान बाजार थानान्तर्गत महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव बारात, शोभा यात्रा एवं जुलूस के दौरान पुलिस दल के द्वारा पाया गया कि डी० जे० से तीव्र ध्वनि पर आपत्तिजनक गाना बजाया जा रहा था. जबकी जिलास्तरीय शांति समीति की बैठक एवं जिला पुलिस के सोशल मिडिया साईट के द्वारा विभिन्न पोस्टर / बैनर के माध्यम से डी० जे० नहीं बजाने का निर्देश दिया गया था.

अतः 02 डी०जे० को जब्त कर डी०जे० संचालक सहित लाइसेंस धारी कुल-43 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-93/25, धारा-223/132 बी०एन०एस० एवं 09 loudspeaker Act एवं भगवानबाजार थाना कांड संख्या-99/25, धारा-223 बी०एन०एस० एवं 09 loudspeaker Act दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. बता दे कि शोभा यात्रा से पूर्व थाना क्में हुई शांति समिति की बैठक के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा शोभायात्रा के दौरान डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया गया था. जिस पर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सहमति जताई गई थी लेकिन फिर भी शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाए जाने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उनके ऊपर कारवाई की गई है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *