शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने दो शराब भट्ठी ध्वस्त कर 4100 ली० अर्द्धनिर्मित शराब किया विनष्ट

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस एवं CAPF टीम ने विगत 36 घंटे में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर दो शराब भट्ठी ध्वस्त कर 4100 ली० अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया है. बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम तथा CAPF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया. इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 02 भट्टी सहित लगभग 4100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

Add

उस दौरान कुल-461 ली० अवैध शराब (देशी शराब 457 ली०, विदेशी शराब-04 ली0) जब्त किया गया. यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. बताया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी. पुलिस ने आम जनों से अपील किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *