शराब बरामदगी मामले में थानाध्यक्ष समेत 3 निलंबित ; एसपी ने टीम गठित कर की कार्रवाई

0 minutes, 0 seconds Read

BHOJPURI DESK – बिहार के भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र से शराब बरामदगी के मामले में आखिरकार थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम पर निलंबन की गाज गिर गई. पुलिस अधीक्षक राज ने अवैध शराब संबंधित मामले में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. निलंबित पुलिस कर्मियों में धोबहां थानाध्यक्ष संजीव कुमार राम, प्रशिक्षु दारोगा चंद्र प्रकाश पंडित एवं गृह रक्षक घनश्याम कुमार शामिल है. वहीं, गृह रक्षक पर अनुबंध रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है. इसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने दी है. बताया जाता है कि धोबहां क्षेत्र अंतर्गत शराब बरामद किया गया था.

Add

साथ ही एक धंधेबाज को भी पकड़ा गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया था. उसी के आलोक में पुलिस अधीक्षक राज के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद एसपी ने एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने जांच के बाद अपना मंतव्य पुलिस अधीक्षक राज को सौंपा. जांच में अवैध शराब प्रकरण मामले में सही पाया गया. इसके बाद सपा राज ने शराब संबंधित मामले में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष धोबहां प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित एवं एक गृह रक्षक का अनुबंध रद्द की कार्रवाई की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *