शराबी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव ; पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर शराबी को छुराया

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के परसा-सिवान सितलपुर एसएच-73 पर शराब पीकर हंगामा करने के दौरान एक शराबी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर ही हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया. घटना जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सगुनी महतो टोली के समीप की है. पुलिस गश्ती वाहन पर पत्थराव करने के साथ पुलिस के साथ मारपीट करने का भी मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आज रात्रि परसा थाना के एसआई सीतलाल प्रसाद गुप्ता पुलिस बल के साथ गश्ती में निकले थे. उसी दौरान सगुनी में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण एक जुट होकर पुलिस वाहन को रोक लिया और पुलिस की वाहन से शराबी को उतारने का प्रयास करने लगे.

जिसका विरोध पुलिस द्वारा किया गया तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस वाहन पर पथराव कर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और पुलिस के साथ मारपीट कर शराबी को ग्रामीणों ने छुरा लिया. वहीं ग्रामीणों के मारपीट से जख्मी पुलिस कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार कराया गया. जख्मी पुलिस कर्मियों में एसआई सितलाल प्रसाद गुप्ता, सैफ के जवान नन्दकिशोर राय, सुशील प्रसाद सिंह शामिल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराबी को पकड़ने के विरोध में ग्रामीणों द्वारा पुलिस कर्मी के साथ मारपीट किया गया है तथा पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस कानूनी करवाई में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *