शहर में झपट्टा गिरोह सक्रियता से बढ़ी घटनाएं, होमगार्ड जवान भी शामिल ; आप भी रहें सावधान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में इन दोनों झपट्टा गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है. लगातार झपट्टा मारने की घटनाएं सामने आ रही है. बीती देर शाम जहां एक होमगार्ड जवान के गले से सोने का चेन उतरवाने के बाद उचक्के लेकर फरार हो गए, वहीं आज दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने का चेन झपटने की घटना सामने आई है. उक्त दोनों ही मामलों में पीड़ित के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग स्थित महारानी स्थान के समीप की है, जहां सड़क पर सामान्य आवाजाही थी. पीड़िता महिला नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा मोहल्ला निवासी संजय कुमार की पत्नी वसुंधरा देवी बताई गई है. इस संबंध में पीड़िता ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है.

Add

उन्होंने बताया कि वह दोपहर में अपने घर से पैदल ही बैंक जाने के लिए निकली थीं. जब वह कटहरी बाग स्थित महारानी स्थान के पास पहुंचीं, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक उनके पास आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली. उन्होंने बताया कि बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों तेज रफ्तार से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश निकल चुके थे. वही स्थानीय लोगों ने बताया कि नियमित तौर पर पुलिस के द्वारा गस्ती नहीं की जाती है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खांघाला जा रहा है. वही जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी. विदित हो कि बीती देर शाम भी डाकबांग्ला रोड में बदमाशों ने होमगार्ड के जवान को निशाना बनाया. वह जवान होमगार्ड डिविजनल कार्यालय में कार्यरत हैं. बीते दिन कार्यालय से निकलने के बाद वह डाकबंगला रोड होकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके गले के सोने के चेन को देखने के बहाने गले से उतरवाया और उसे लेकर फरार हो गये. उनके द्वारा बताया गया की चेन उनकी पॉकेट में रख दिया गया है. होमगार्ड जवान जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाश बाइक स्टार्ट कर भाग निकले.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *