शहर में हुई चाकूबाजी में निजी बस का एजेंट जख्मी ; गंभीर स्थिति में पटना रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप हुई चाकू बाजी में निजी बस का एजेंट गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पटना रेफर किया गया है. चाकूबाजी में जख्मी एजेंट शहर के नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मोहल्ला निवासी जगदीश प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अजय प्रसाद बताते गये हैं. वह बस स्टैंड स्थित ओम ट्रैवल्स में एजेंट का काम करते हैं. इस घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. जख्मी हालत में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया,

 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी एजेंट अजय ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह आज भी काउंटर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान कोपा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी शर्मा नामक युवक, जो बस स्टैंड में पैसेंजर चढ़ाने का काम करता है, वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अचानक चाकू से हमला कर दिया और उनके पेट में चाकू घोंपना शुरू कर दिया. तब स्थानीय दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनको तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

इलाज के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बस स्टैंड के समीप बन रहे एक भवन में इन दिनों नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है, लेकिन पुलिस की नजर इस ओर नहीं जा रही है. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, जहां जख्मी का बयान दर्ज किया गया. वहीं पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *