शहर में हुई चाकू बाजी में एक व्यवसायी समेत दो व्यक्ति जख्मी ; सदर अस्पताल में कराया गया उपचार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला में बीती देर रात्रि हुई चाकू बाजी में एक व्यवसायी समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गये. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. वहीं उपचार के बाद दोनों व्यक्ति घर चले गए. जिसके कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. जख्मी दोनों व्यक्ति छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी रामेश्वर प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं राजेश्वर महतो के 42 वर्ष के पुत्र अरुण कुमार बताए गए हैं.

घटना बीती देर रात्रि छोटा तेलपा मोहल्ला स्थित पत्तल फैक्टरी के समीप की है. हालांकि दोनों के जख्मी होने की सूचना के बाद अनेक व्यवसायी रात में ही सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन किसी के द्वारा भी कुछ भी बताने से परहेज किया गया. सूत्रों के अनुसार छोटा तेलपा मोहल्ले में रंगदारी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि डर के मारे दोनों जख्मी व्यक्ति कोई भी बयान देने से बच रहे हैं. स्थिति जो भी हो, इस घटना की सही जानकारी उनके फर्द बयान के आधार पर ही हो सकेगी. फिलहाल या घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. वैसे समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *