शहर में बिक रहा था गांजा ; गुप्त सूचना पर पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने 3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुफस्सिल थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी मुन्ना गिरि अपने घर के पास मादक पदार्थ गांजा का खरीद-बिकी कर रहा है. उक्त सूचना पर मुफस्सिल थाना टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम शेरपुर स्थित मुन्ना गिरि के घर के पास छापामारी किया गया.

Add

छापामारी के क्रम में तीन किलोग्राम गांजा बरामद कर तस्कर मुन्ना गिरि को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-721/24 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है. इस कांड में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष पु०नि० विशाल आनंद, पु०अ०नि० ओमप्रकाश कुमार, पु०अ०नि० राजेश कुमार, पु०अ०नि० गुलशन कुमार, स०अ०नि० मो० आसिफ हुसैन, सि० 904 सुनित सहनी, सि0 1248 सहदेव कुमार, म०सि० 711 जया कुमारी आदि शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *