शहर में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक जख्मी अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित शंकर दयाल सिंह कॉलेज के समीप आपसी विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में एक युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार, टक्कर मोड़ मोहल्ला निवासी गणेश मांझी का 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में जख्मी ने बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ रहा है जिसको देखने के लिए वह दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था. तभी, एसडीएस कॉलेज के समीप कटरा नेवाजी टोला निवासी कमल राय उसके पास आया और चाकू मारकर फरार हो गया. चाकू उसके बाएं पैर में लगी है.

 

वहीं घटना के बाद वह दोस्तों संग भगवान बाजार थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. फिलहाल उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही इस संदर्भ में पूछे जाने पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. घटना के संदर्भ में जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *