शादी-विवाह में कैमरामैन से दो बच्चों की मां को हुआ प्यार तो बंधन और बच्चों को छोड़कर हो गई आशिक के साथ फरार ; पति पटना से पहुंचा छपरा तो दोनों को एक साथ देखकर उड़ गए होश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शादी-विवाह में रिकॉर्डिंग करने वाले कैमरामैन को देखकर दो बच्चों की मां अपना सुध-बुध खो बैठी और उसके प्यार में इस कदर पागल हुई कि लोक-लाज, बंधन और बच्चों को छोड़कर वह उसके साथ ही फुर्र हो गई. हालांकि इससे पहले भी वह मायके जाने के बहाने उसके साथ रह चुकी है. लेकिन लुकाछिपी का खेल एक वर्ष तक चलने के बाद अंततः उसने जो फैसला लिया वह प्यार नहीं पागलपन ही है. उस महिला की शादी पटना जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. जहां से वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर आशिक के साथ भाग कर छपरा आ गई.

एक वर्ष पहले मनीष शादी समारोह में रिकॉर्डिंग करने पहुंचा था पटना तो लड़ी थी आंखें

बता दे कि सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव निवासी मनीष कुशवाहा छपरा से पटना गए एक बारात में कैमरामैन बनकर गया था. जहां उसकी मुलाकात दो बच्चों की मां ज्योति से हुई थी. बारात में फोटो वीडियो बनाते-बनाते हैं दोनों में प्यार हो गया और उसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी. उस दौरान बीच-बीच में ज्योति अपने मायके जाने के बहाने पटना से उसके साथ मौज मस्ती करने निकल जाया करती थी.

जिसको लेकर बीते सितंबर महीने में जब उसके पति के द्वारा उसके गुमसुदगी की शिकायत स्थानीय थाने में की गई तो वह पटना पहुंच गई थी और अपनी एक सहेली की शादी में सूरत चले जाने की बात कह कर मामला शांत कराया गया था. लेकिन लुकाछुपी के इस खेल से तंग आकर वह अंतत अपने आशिक मनीष के साथ पटना से फरार हो गई. तब उसका पति खोजते-खोजते छपरा के तरैया पहुंचा तो उसने दोनों को एक साथ देख लिया और फिर तरैया थाने में शिकायत कर दी. लेकिन उसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था. क्योंकि, ज्योति ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *