शौच करने गई महिला के साथ छेड़खानी ; पहुंचा पति तो चाकू मार किया जख्मी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत खेत की तरफ शौच करने गई एक महिला के साथ छेड़खानी का मामले सामने आया है. इस घटना की सूचना महिला के द्वारा पति को दी गई. जब पति पहुंचा तो मनचले युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी युवक तरैया थाना क्षेत्र निवासी मकई नट का 30 वर्षीय पुत्र लालू नट बताया गया है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी की पत्नी ने बताया कि वह शौच करने के लिए खेत की तरफ जा रही थी, तभी गांव के एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसके द्वारा शोर मचाया गया तो उसका पति आया और मारपीट के बाद उस युवक ने उसके पति के बाजू पर चाकू से वार कर दिया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राप्त होने के कारण प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *