स्कूली बस और डंफर की टक्कर में एक दर्जन बच्चे घायल ; एक की स्थिति नाजुक

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कूली बस और डंफर के टक्कर में एक दर्जन बच्चे घायल हो गये, जिसमें एक बच्चे की स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि डीएवी स्कूल की वैन को एक तेज़ रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल स्कूली बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जहां एक बच्चे की नाजुक की स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Add

जानकारी के मुताबिक, डीएवी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. वैन जब अनंतपुर गांव के पास एक बच्चे को लेने के लिए रुकी, तभी पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रहे डंफर ने सीधी टक्कर मार दी. इस टक्कर में वैन में बैठे गोलू कुमार, आशीष कुमार, मुस्कान कुमारी, सनोज कुमार और रेहाश कुमार को आसानी स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सत्र अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाया और सदर अस्पताल, छपरा ले जाया गया. अस्पताल में तैनात डॉक्टर अर्जुन कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गोलू कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने प्रशासन से डंफर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. हादसे की सूचना मिलते ही बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

परिजनों का दुख और मांग

घटना के बाद घायल बच्चों के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने प्रशासन से डंफर चालक पर सख्त कार्रवाई और बच्चों के इलाज की समुचित व्यवस्था की मांग की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *