साथ रहते थे दोनों दोस्त ; साथ ही दुनिया से हो गए रुख़सत ; फोरलेन की घटना

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर दिघवारा थाना अंतर्गत आमी मोड़ के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया. जिसके बाद पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. उस दौरान बाइक से उन दोनों युवकों की पहचान कर ली गई. पहचान के बाद इस घटना की सूचना उनके घर वालों को दी गई. सूचना के बाद उनके परिजन रोते-पीटते छपरा सदर अस्पताल पहुंचे,

जहां बताया गया कि दोनों दोस्त थे और साथ ही बुआ के घर अवतार नगर थाना अंतर्गत संठा गांव जा रहे थे. तभी आमी मोड़ के समीप फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. दोनों युवकों की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बतानी गांव निवासी सुरेश प्रसाद राय के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार राय एवं दरियापुर बाजार निवासी देवकांत साह के 20 वर्षीय पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में की गई. पहचान के बाद थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिया है. वहीं इस घटना के बाद एक साथ दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *