ससुराल गये दामाद की पट्टीदारों ने चाकू से गोद-गोदकर की हत्या ; चश्मदीद गवाहों की जुबानी

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां ससुराल गए एक व्यक्ति की पट्टीदारों के द्वारा धारदार हथियार और चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के पुरवारी पट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सरयू सिंह के 40 वर्षीय पुत्र डब्लू सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि डब्लू सिंह अपनी पत्नी और साला प्रशांत कुमार के साथ ससुराल दरियापुर थाना अंतर्गत मटिहान गांव बीते दिन गया था, जहां प्रशांत के बड़े भाई का पट्टीदारों से विवाद हो रहा था. इस बीच डब्लू सिंह भी बीच बचाव करने पहुंचा और पट्टीदारों ने उसे ही टारगेट कर दिया और लाठी-डंडे से पीटने के बाद उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया. जिसके कारण वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़पने लगा. इतना देखकर उसके ससुराल वालों के द्वारा आनन-फानन में उसे उठाकर दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां देखते ही देखते उसकी मौत हो गई.

पट्टीदारों की गाय मरने के बाद जादूटोना को लेकर हुआ था विवाद

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रशांत कुमार के पट्टीदारों की एक गाय बीते दिन मर गई थी. जिसके बाद पट्टीदारों के द्वारा जादूटोना करने का आरोप उनके ऊपर लगाया जा रहा था और उसी विवाद को लेकर बात मारपीट के बाद हत्या तक पहुंच गई. इस मामले में नवजात प्राथमिक की दर्ज कराई गई है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

दोनों चश्मदीद गवाहों ने क्या कहा ?

इस घटना के चश्मदीद गवाह डब्लू सिंह का साला प्रशांत कुमार एवं भतीजा प्रेम सिंह है. जो कि, मारपीट के दौरान घायल भी हुए हैं, जिन्होंने पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर हलचल न्यूज़ को घटना की जानकारी दी. दरियापुर थाना क्षेत्र के मटिहान गांव निवासी स्वर्गीय राम विनोद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार ने बताया कि वह अपने दीदी और जीजा के साथ ही रहता है. बीते दिन में वह दीदी और जीजा के साथ अपने घर गया था, जहां उसके बड़े भाई का पट्टीदारों के साथ विवाद हो रहा था. उस दौरान वह लोग भी बीच-बचाव कर रहे थे, जहां पट्टीदारों के द्वारा उनके उपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

उस दौरान उनके पाटीदारों के द्वारा ही उसके जीजा की हत्या कर दी गई है. वहीं मृतक का भतीजा छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसहरी गांव निवासी स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह के पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि वह अपने मौसी और मौसा के साथ अपने ममहर गया था, जहां पट्टीदारों के द्वारा उसके मौसा डब्लू सिंह की चाकू से मारकर हत्या की गई है. उस दौरान उसके ऊपर भी हमला किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *