सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या ; बाइक सवार अपराधियों ने पत्नी व बच्चे के सामने की हत्या

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –   पटना में बेखौफ अपराधियों ने सरेशाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने पत्नी व बच्चे के सामने ही उसकी हत्या की है. जिससे इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मृतक अमन शुक्ला बताया गया है, जिसका आपराधिक इतिहास रहा है. वह बैंक लूट मामले में जेल भी गया था. बताया जा रहा है कि 2020 में पटना के बेउर इलाके में हुए बैंक लूट मामले में शामिल था. पिछले साल मई में जेल से रिहा हुआ था. हाल के दिनों में एक बाउंसर कंपनी चला रहा था.

पुलिस के अनुसार, अमन शुक्ला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछा किया और गोली मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है.

सरेशाम हुई इस वारदात ने पटना की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच में जुटी है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *