सारण एवं वैशाली में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान को ले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री ने की समीक्षात्मक बैठक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण एवं वैशाली जिले के वर्षा कालीन वृक्षारोपण एवं इस वित्तीय वर्ष किए जाने वाले कार्यों और योजनाओं की समीक्षा को लेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री प्रेम कुमार नेएक बैठक किया. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. वहीं उनके द्वारा सारण जिले के विगत 5 सालो के “विजन डॉक्युमेंट” पुस्तक को प्रकाशित भी किया. यह पुस्तक उनके निर्देश के आलोक में सारण वन प्रमंडल पदाधिकारी रामसुंदर एमo के द्वारा तैयार किया गया है.

इस पुस्तक में सारण जिले के आगामी 5 सालो में पर्यावरण एवं वन विकास के संभावनाओं को तलाशने पहल की गई है. साथ ही इस पुस्तक में तरैया प्रखंड में घड़ियाल संरक्षण योजना, गंगा घाघरा और गंडक नदियों में गंगेटिक डॉल्फोलिन का संरक्षण योजना एवं सारण जिले के अद्रभुमियो जैसे हल्दिया चवर, आटा नगर चवर, शाहपुरेना चवर के संरक्षण एवं विकास के योजनाओं प्रदर्शित किया गया है. साथ ही चिरांद गांव में जैव विविधता विराशत स्थल बनाने हेतु प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है. वहीं सारण जिले में आगामी 5 सालो में किए जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्यों का निर्धारण भी किया गया है.


माननीय मंत्री द्वारा इस VISION DOCUMENT को सराहनीय बताते हुए कहा यह सारण जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें सही मायनो में सारण जिले के वन, वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन के विकास को दर्शाया गया है. मंत्री श्री कुमार ने यह भी कहा गया कि इस तरह के योजना में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा. मंत्री द्वारा आने वाले मानसून में वन महोत्सव को वन विभाग के साथ अन्य विभागों को साथ मिलकर अधिक से अधिक वृक्षों को लगाये जाने के साथ ही किसान और जीविका दीदियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणा देने के निर्देश दिया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *