सारण में विभिन्न परियोजनाओं के प्रक्रियाधीन भू-अर्जन के मामलों की डीएम ने की समीक्षा, दिया निर्देश

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने आज विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत प्रक्रियाधीन भू-अर्जन के मामलों की समीक्षा की. भारतमाला परियोजना, रामजानकी पथ, दीघा पुल के समानांतर गंगा नदी पर 6-लेन केबल ब्रिज, रिविलगंज बाईपास, परसा बाईपास, गड़खा बाईपास, अमनौर बाईपास, छपरा बाईपास, शेरपुर- दिघवारा रिंग रोड परियोजना, एन एच-31 गाजीपुर-बलिया- मांझी 4 लेन सड़क, एन एच 722- सोनहो फ्लाईओवर , गोल्डेनगंज आरओबी, शीतलपुर- मशरख पथ- एस एच 73 पर आरओबी निर्माण, मेडिकल कॉलेज संपर्क पथ आदि सड़क/ पुल परियोजनाओं को लेकर किये जा रहे भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. सभी अंचलाधिकारियों को भू-अर्जन के कार्य को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर कार्य करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया. सभी भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता को प्रतिदिन भू-अर्जन के मामलों के प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया.

Add

जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित सभी 4 एडीएलओ को विभिन्न परियोजनाओं की जिम्मेवारी दी गई है. उन्हें संबंधित अंचल में कैम्प कर भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया. प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से स्थल पर ही कैम्प लगाकर रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने एवं इसमें आ रही समस्या का निदान सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विभिन्न परियोजना से संबंधित अभियंता गण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता एवं सभी अंचलाधिकारी जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *