सारण विधानसभा आम चुनाव के सभी डिस्पैच केंद्र व मतगणना केंद्रों की तैयारियों को ले डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, भवन प्रमंडल एवं पुल निर्माण निगम के अभियंता तथा सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर चिह्नित सभी डिस्पैच केंद्रों तथा बाजार समिति अवस्थित मतगणना केंद्रों पर चल रही तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया.

Add

 

कल तक सभी डिस्पैच केंद्रों एवं मतगणना केंद्रों के परिसर से पूर्ण रूप से शत प्रतिशत जल की निकासी करा देने तथा दिनांक 16 अक्टूबर तक सभी डिस्पैच केंद्रों को पूर्ण रूप से तैयार करा देने का निदेश दिया गया ताकि आगे की कार्रवाई का संचालन सफलतापूर्वक किया जा सके. साथ ही मतदान तिथि तक सभी सम्बन्धित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने अपने अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत अवस्थित डिस्पैच केंद्रों की पूर्ण साफ-सफाई तथा जल निकासी की पूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई. अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को बाजार समिति परिसर में ब्रजगृह एवं मतगणना कार्य हेतु चिह्नित किए गए सभी भवनों को कल तक पूर्ण रूप से खाली कराने का निर्देश दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *