सारण पुलिस ने दो अ’पहृता को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने इसुआपुर थाना क्षेत्र से अपहृत दो युवतियों की सकुशल बरामदगी एवं 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी, गुमशुदा एवं अपहृता की बरामदगी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में इसुआपुर थाना पुलिस दल द्वारा इसुआपुर थाना कांड संख्या-91/24 की अपहृता सिसवां निवासी लक्ष्मी कुमारी एवं गुड्‌डी कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया है. उनकी बरामदगी पश्चिम बंगाल के उत्तर- 24 परगना जिला से की गई है.

वहीं 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार भी किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तो में पश्चिम बंगाल के उत्तर- 24 परगना जिला के बारासाट थाना क्षेत्र के बानवमंडा कालीबाड़ी रोड निवासी गोपाल मलिक का 31 वर्षीय पुत्र झन्टू मालिक व इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवां गांव निवासी कामख्या राय का 22 वर्षीय पुत्र विनय राय उर्फ तेजनारायण राय बताया गया है. जिनको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वही दोनों अपहृता का न्यायालय में 164 का बयान कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *