सारण पुलिस ने चार अपराधियों को एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, गोली एवं चाकू के साथ किया गिरफ्तार ; छिनतई के कांड का उद्भेदन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर कर चार अपराधियों को तीन देसी कट्टा, गोली एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि भेल्दी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी के क्रम में संदिग्ध 03 युवकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में हिरासत में लिए गए युवकों द्वारा मकेर थानान्तर्गत घटित दोनों छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई.

वहीं उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई 02 देसी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस, 02 फाइटर पंच, 02 चाकू व 03 मोबाईल को बरामद किया गया. जिसके बाद तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस सम्बन्ध में भेल्दी थाना कांड संख्या- 220/24 दर्ज कर उस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के लछी केतुका गांव निवासी विक्रम कुमार उपाध्या उर्फ़ रौशन, बी पिपराही गांव निवासी

सचिन कुमार शर्मा एवं भेल्दी थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी मो0 सागर उर्फ़ रमजान शामिल हैं. उनके द्वारा मकेर थानान्तर्गत सा०- जगदीशपुर में एक व्यक्ति से चेन और 9000 रुपया छिनतई की घटना कारित की गयी थी. वहीं दूसरी घटना में मकेर थानान्तर्गत माली टोला आरा मिल के पास भी एक व्यक्ति से डाक्यूमेंट्स व दवाई वाला बैग छिनतई की घटना कारित की गयी थी. इन दोनों कांडो का मकेर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

वही सहाजितपुर थाना अंतर्गत 01 अवैध हथियार और चाकू के साथ 01 युवक को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि सहाजितपुर थाना रात्रि गश्ती पार्टी द्वारा 01 संदिग्ध युवक को धवरी बाज़ार पुल के पास देखा गया, जिसके बदन तलाशी करने पर 01 अवैध देशी सिक्सर व 01 चाकू बरामद हुआ. जिसके बाद 01 अवैध देशी सिक्सर व 01 चाकू को जब्त कर उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया. इस सम्बन्ध में सहाजितपुर थाना काण्ड संख्या- 81/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्‌तार अभियुक्त सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मौजेगोवा गांव निवासी अभिषेक कुमार बताया गया है. जिसके पास से एक देशी सिक्सर व 01 चाकू को जब्त कर गिरफ्तार किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *