सारण में अलग-अलग क्षेत्रों में लगी भ’यंकर आ’ग से लाखों की क्षति

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अगलगी की घटनाओं के कारण लाखों रुपए की क्षति हुई है. जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के टोलापर मठिया गांव के समीप चंवर में लगी आग मे लगभग तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई. आगलगी की सूचना पा कर पहुंची अग्निशमन वाहन व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से परशुराम यादव, स्वामी नाथ यादव, शंकर दयाल भारती तथा बाबूलाल महतो के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई.

जिससे पककर तैयार हो चुकी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई. घटना की सूचना पाकर पहुंचे महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय ने इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई को दी और जबतक गेंहू की फसलें कट नही जाती तब तक दिनभर बिजली बन्द रखने की बात कही. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. वहीं दूसरी घटना में जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया पंचायत के चांद कुदरिया गांव में पलानी में आग लग गई. आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया पर आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया.

अग्निकांड पीड़ित चांद कुदरिया गांव निवासी कृष्णा राम ने बताया कि पलानी में आग लग गई. जिसमें पलानी में रखी 2 साइकिल, 8 बकरी और चौकी बिछावन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. मौके पर मुखिया धर्मेन्द्र मांझी और पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने पीड़ित के यहां पहुंच जायजा लिया और सरकारी मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *