सारण के मशरक प्रखंड निवासी विनीत आनंद ने बीपीएससी परीक्षा में हासिल किया 5वां रैंक ; गांव में जश्न का माहौल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक प्रखंड के पकड़ी गांव निवासी विनीत आनंद ने बीएससी की परीक्षा में पांचवा रैंक लाकर घर परिवार सहित सारण जिले का मान बढ़ाया है. भूतपूर्व सैनिक स्व अवधेश तिवारी व मंजू देवी के पुत्र विनीत आनंद ने बिहार लोक सेवा सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप 10 में 5वां स्थान प्राप्त किया है. इस सफलता के बाद उनका चयन रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है. चयन की खबर लगते ही पकड़ी गांव में जश्न का माहौल बन गया. पकड़ी गांव निवासी मुकेश तिवारी ने बताया कि उनका छोटा भाई विनीत आनंद ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप 10 में 5वां स्थान लाकर गांव एवं जिले का भी नाम रौशन कर दिया है.

उन्होंने कहा कि विनीत आनंद रेलवे में नौकरी करता था. जिसे छोड़ कर तैयारी में लगा हुआ था और सफलता प्राप्त हुई है. उनकी सफलता पर बधाई देने वालों में गांव से संजय तिवारी, मुकेश तिवारी, बागेश तिवारी, संतोष तिवारी, देवीशरण तिवारी, सत्यदेव तिवारी, डॉ रामेश्वर ठाकुर समेत अन्य शामिल रहें. ग्रामीणों ने बताया कि विनीत आनंद ने बीपीएससी की परीक्षा में 5वां स्टेट टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है. बचपन से ही अति मेधावी विनीत आनंद को यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली है. गांव के बेटे की सफलता पर पूरे क्षेत्र के लोग खुश हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *