सनसनी : एनएच पर ह’त्या कर फेंके गए युवक के श’व को पुलिस ने किया बरामद ; नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सोनपुर एन एच 19 पर हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव को सोनपुर थाना पुलिस ने बरामद किया है. उसका शव सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत एनएच 19 स्थित नंदलाल चौक के समीप से बरामद किया गया है. उसके गले पर जख्म के काले निशान बने हुए हैं. जिसके कारण ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. सोनपुर थाना पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.

मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. इस मामले में पूछे जाने पर सोनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की सही जानकारी होगी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. वही उसके शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है.

आसपास के गांव में उसकी फोटो भेजी गई है ताकि उसकी पहचान हो सके. वही उस युवक की पहचान नहीं होने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे लाकर एन एच किनारे फेंका गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *