सम्राट चौधरी की चेतावनी के बीच भोजपुर में कानून को खुली चुनौती ; पुलिस पर ताना पिस्टल तो पुलिस ने कहा पगला है ; दूसरे दिन मुठभेड़ में पैर में मारी गोली

0 minutes, 4 seconds Read

BHOJPUR DESK – बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर ही पिस्टल तानता नजर आ रहा है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दे रखी है. इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर पुलिस पर ही हथियार तानने की हिम्मत अपराधियों को कहां से मिल रही है? अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पुलिस उस युवक के घर पहुंची है और वह गुस्से में आकर पुलिस कर्मियों के ऊपर ही पिस्टल तान दे रहा है. उस दौरान उसकी मां उसे यह समझाने का प्रयास कर रही है कि गोली मत चलाना. घटना बीते 16 जून की है. इस मामले में भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया है कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसके द्वारा किया गया कृत्य पागलपन के दौरान ही किया गया है.

Add

फेसबुक पेज पर लाइव आकर बोला पागल नहीं हूं

दूसरे ही दिन वह युवक फेसबुक पेज पर लाइव आकर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बोला कि वह पागल नहीं है और पुलिस डर के मारे उसके घर से भाग गई. उसके फेसबुक पेज पर लाइव आने और पिस्टल लहराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जिसके बाद पुलिस ने अपनी किरकिरी होते देख अंततः एक्शन में आ गई और बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर उसका एनकाउंटर करने के लिए पहुंच गई.

लाइव के दौरान एक हाथ से फेसबुक पेज कर रहा था लाइव तो दूसरे हाथ से कर रहा था दनादन फायरिंग

भोजपुर जिला के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में युवक को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया. युवक एक हाथ में मोबाइल, फेसबुक पर लाइव प्रसारण और दूसरे हाथ से लगातार फायरिंग कर रहा था. हालात ऐसे बने कि पुलिस को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर मोर्चा संभालना पड़ा. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव बना रहा. लेकिन लंबे गतिरोध के बाद युवक ने लाइव वीडियो में अपनी मांगें रखीं और फिर मांगें पूरी होने का भरोसा मिलने पर हथियार डाल दिया. उसके बाद पुलिस ने पैर में गोली मारी और गिरफ्तार किया. जिसके साथ ही कई घंटे से चला हाई-वोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी काशीनाथ तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र भरत तिवारी है. घटना की सूचना मिलते हैं जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा एवं शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *