समझौता के लिए जा रहा था ससुराल ; अनियं’त्रित वाहन ने मारी ट’क्कर तो हो गया पटना रे’फर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गौरा ओपी अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची गौरा ओपी पुलिस ने अचेतावस्था में उसे उठाकर उसके पाॅकेट से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी. सूचना के बाद उसके परिजन पहुंचे और गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डटरा पुरसौली गांव निवासी उमाशंकर यादव के 23 वर्षीय पुत्र विनाश कुमार यादव के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि अविनाश अपने ससुराल में समझौता को लेकर बाइक से जा रहा था, तभी गौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया.

जिससे उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय पुलिस की मदद से छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि अविनाश की स्थिति काफी गंभीर है. जिसको देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *