सदन में नीतीश की जबान फिसली तो महिलाओं ने नीतीश का पुतला बना आक्रो’श जताते हुए सैंडल से पिटा’ई के बाद किया पुतला द’हन

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK सदन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की जबान इस कदर फिसली कि सदन की मर्यादा ताड़-ताड़ हो गई. जिसका सर्वाधिक गुस्सा महिलाओं का सामने आया है. उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गोपालगंज में अलग-अलग बैनर चले नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.

छपरा शहर में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ममता गुप्ता के द्वारा शहर में नीतीश कुमार के पुतला के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन जुलूस शहर के नगर पालिका चौक पहुंचा, जहां नीतीश कुमार के पुतला पर पहले महिलाओं ने सैंडल से पीटा. जिसके बाद उनका पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उस दौरान ममता गुप्ता ने बतलाया कि नीतीश कुमार ने सदन में महिलाओं को लेकर जो टिप्पणी किया है, वह बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है. उन्होंने सदन की मर्यादा ताड़-ताड़ किया है. इसलिए नैतिक स्तर पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

वही नगर अध्यक्ष राजेश फैशन के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि सदन की मर्यादा ताड़-ताड़ करने वाले नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है. उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. उन्हें अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए. मौके पर काफी संख्या में महिला-पुरुष व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *