सड़क हा’दसे में मां-बेटे की मौ’त के बाद परिवार में मा’तम ; पुल से नहर में गिरी अल्टो कार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK– सारण जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत मनचितवा पुल से अनियंत्रित होकर अल्टो कार नहर में जा गिरी, जिसके कारण मां-बेटे की मौत मौके पर हो गई. मृतको में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव निवासी प्रमोद सिंह की 55 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी और उनका 30 वर्षीय पुत्र पियुष कुमार शामिल हैं. सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीयुष अपनी मां को लेकर कार से कहीं जा रहा था,

उसी बीच दरियापुर थाना अंतर्गत मानचितवा पुल से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. इस हादसे में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अचेत होने के कारण कार से बाहर नहीं निकल सके. जिसके कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली घर में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *