सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की सदर अस्पताल में मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले की इसुआपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हुई है. मृत महिला की पहचान जिले की इसुआपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संजय साह की 36 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह गांव में सड़क से कहीं जा रही थी उसी बीच किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया. जिसके कारण वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई.

वहीं सूचना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *