सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक की उपचार के दौरान पटना में हुई मौत ; शिक्षकों में शोक की लहर

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौत उपचार के दौरान पटना में हो गई. मृत शिक्षक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत पूर्वी सलेमपुर निवासी मोहम्मद फिदा हुसैन का 40 वर्षीय पुत्र युसूफ आजाद बताए गए हैं. उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई. बताते चलें कि यूसुफ जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव स्थित मिडिल स्कुल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि बीते दिन वह घर से विद्यालय जा रहे थे. तभी गड़खा थाना अंतर्गत मुबारकपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Add

जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था. जहां उनका उपचार पटना के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था, जहां देर रात्रि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे और घर परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं इस सूचना के बाद शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई और अनेक शिक्षक सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे. जिनके द्वारा परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *