रोहतास में खेत पटवन करने गए किसान का ग’ला रे’तकर ह’त्या से हड़कंप

0 minutes, 0 seconds Read

SASARAM DESK –  रोहतास जिले में खेत पटवन करने गए किसान का गला रेतकर हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. जबकि दो दिन पहले तिलौथू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में देर रात एक किसान की गला रेतकर की हत्या कर दी गई थी. मृत किसान की पहचान बबन भगत के रूप में की गई है. हत्या की घटना के बाद ग्रामीण सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया. मामला परसथुआ एंटरप्राइज़ क्षेत्र के चिनाईती गांव का है. जहां किसान बबन भगत खेत में पटवन करने के लिए गए थे. उसी दौरान बदमाशों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी है. इस मामले में परसथुआ एंटरप्राइज़ पुलिस ने चंवर से चाकू बरामद कर लिया है. जिसके बाद मोहनिया से आरा जाने वाली सड़क को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया.

बता दें कि दो दिन पहले ही तिलौथू थाना क्षेत्र में भी एक किसान की हत्या की घटना सामने आई थी. उक्त किसान भी खेत में पटवन करने के लिए गया था. जहां बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी. जिसके बाद मृत किसान के शव को बधार में फेंक दिया गया.इस घटना की सूचना जैसे परिवार वालों को लगी, कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करिने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *