सड़क दु’र्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत अधेड़ की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अटौली गांव निवासी स्वर्गीय रेखा राय के 48 वर्ष के पुत्र चंद्र देव यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसुआपुर थाना क्षेत्र में किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. गंभीर स्थिति में उन्हें इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर की मौत हो गई.

चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के साथी परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. परिवार वालों ने बताया कि वह बीती देर शाम घर लौट रहे थे. उसी बीच किसी अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह गंभीर उसे घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें ईसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *