सड़क दुर्घटना में गंभीर टेंपो चालक की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर टेंपो चालक की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत टेंपो चालक की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी स्वर्गीय भूषण तिवारी के 26 वर्षीय पुत्र विक्की तिवारी के रूप में की गई. घटना विधि देव रात्रि की बतलाई गई है इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह बीती रात टेंपो लेकर घर लौट रहा था. उसी बीच गड़खा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप किसी वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Add

जिसके बाद स्थानीय लोगों के दौरान उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साशक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं सदर स्थल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने आज शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह टेंपो चलाता था और बीती रात्रि घर लौट के दौरान गड़खा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना में उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *