राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में महिलाओं की 46 मामलों पर की सुनवाई ; कई मामलों का हुआ निष्पादन

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज छपरा सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुवाई का आयोजन किया गया. आयोग की माननीय अध्यक्ष विजया राहटकर द्वारा आज 46 मामलों की सुनवाई की गई. एक-एक कर सभी परिवादियों एवं संबंधित मामले की जांच कर रहे जांच पदाधिकारी (आईओ) को आमने-सामने बुलाकर मामले से संबंधित एवं उसके समाधान हेतु की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी ली गई. कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया. कुछ मामलों में मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

Add

सुनवाई से पूर्व माननीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का कर्त्तव्य महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है. महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना आयोग का सर्वोपरि दायित्व है. आयोग द्वारा अनुसंधान के आधार पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्थान को लेकर समय समय पर महत्वपूर्ण अनुशंसा भी सरकार से की जाती है. साथ ही महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक करने में भी आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.


सुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी अमन समीर ने महिला आयोग की अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.
इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी, आयुक्त के सचिव, उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, परिवादी एवं जांच पदाधिकारी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *