रंग बरसे भीगे चुनरवाली.., खेले मशाने में होली दिगंबर खेले.., ; सारण्य महोत्सव होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण की सभ्यता संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने व संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सारण्य महोत्सव द्वारा होलिकोत्सव का आयोजन एसडीएस पब्लिक स्कूल में किया गया. समारोह का शुभारंभ स्वस्ति वाचन, भोजपुरी संस्कार गीत और बटोहिया गीत से हुआ. कार्यक्रम का उद्धघाटन मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सारण्य महोत्सव के संरक्षक पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार सिंह, डाॅ राकेश कुमार सिंह, डाॅ हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. गाई के गोबर महादेव संस्कार गीत से प्रारंभ समारोह में भोजपुरी के राष्ट्रीय गीत सुनदर सुभुमी भईया भारत के देशवा हो के साथ ही कई होली गीतों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों ने दी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सृष्टि पाण्डेय, शुभम कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, ने होली गीत गाकर सबको झुमने पर मजबूर कर दिया. बाबू कुंवर सिंह तेगबहादुर बंगला में उड़ेला गुलाल, होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे, पनिया लाले लाल ऐ गौरा हमरो के चाही, होली के जोगीरा, आज विरज में होली रे रसिया, रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते राधा संग होली नन्द लाल खेलते, होली के दिन दिल खिल जाते है, बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी, श्याम होली में आना सहित दर्जनो होली गीत पर श्रोता झूम उठे.


कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र प्रकाश राज ने किया. कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल तथा संजय भारद्वाज ने किया. आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ राकेश कुमार सिंह ने किया. होलिकोत्सव पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. उक्त अवसर पर डॉक्टर देवेश कुमार सिंह, सुभाष ओझा, सीए अमित कुमार, जितेन्द्र सिंह, डाॅ सम्पूर्णा नन्द सिंह, डाॅ देवेश कुमार सिंह, प्रियेश रंजन सिंह, राम नाथ राय आदि ने सराहनीय सहयोग किया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *