राखी गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष ने नारी गौरव सम्मान से किया सम्मानित ; नगरवासियों ने दी बधाई

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर सह भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष राखी गुप्ता को कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और भवन मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है. इस अवसर पर कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने शुभकामनायें एवं बधाई दी.

इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नन्द किशोर यादव ने कहा कि हमारे सनातन संस्कार में तो नारी हमेसा से पूजनीय और आगे रही है, मैं नही मानता कि हमारा देश पुरूष प्रधान देश है, पुरूष और नारी तो एक दूसरे के पूरक रहे है. अब तो विधानसभा में भी आप महिलाओं को 33% का आरक्षण मिला गया. उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जो भ्रूण हत्याए हो रही, उसमे कही न कही आप महिलाएं पुरुषों से ज्यादा दोषी है, क्योंकि जन्म देने और मारने की ताकत आप महिलाओं में ही है. आप महिलाओं से विनती कर रहा हु और आप मुझसे वादा करिए कि आप सब भ्रूण हत्या रोकेंगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *