राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने जीते 19 मेडल

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बीते 18 से 20 जून तक सीवान के डाॅन बास्को स्कूल में आयोजित 14वीं बिहार राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सारण के खिलाड़ियों ने कुल 19 मेडल हासिल कर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. तीन दिनों तक चले प्रतियोगिता में बिहार के कुल 19 जिलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें सारण के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में सुहानी कुमारी स्वर्ण पदक, वंदना कुमारी रजत पदक, नंदनी कुमारी कांस्य पदक, परी कुमारी रजत पदक, रिमी कुमारी स्वर्ण पदक, आदित्य कुमार रजत पदक, उत्कर्ष कुमार कांस्य पदक, ऋषिकेश चौबे स्वर्ण पदक , आदर्श कुमार कांस्य पदक,

जीतू सिंह रजत पदक, राजकरण कांस्य पदक नंदराज रजत पदक, मनोज कुमार शर्मा रजत पदक, राकेश कुमार रजत पदक, आशुतोष कुमार स्वर्ण पदक, प्रिंस कुमार कांस्य पदक, अनामिका कुमारी रजत पदक हासिल करने में सफल रहे. टीम की सफलता पर जिला वुशू संघ के सचिव विनय पंडित, नेशनल जज वरूण कुमार, जिला उपाध्यक्ष राका सिंह, कुंवर जायसवाल, श्याम कुंवर, कोच अनिल कार्की, रौशन सिंह, रौनक कुमार, आशीश कुमार सिंह आदि ने बधाई देते हुए टीम को और बेहतर करने की शुभकामना दी है. स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *