रेलवे ट्रैक में फंसा स्कूली बस ; मेमो ट्रेन के ड्राईवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक तो…!

0 minutes, 1 second Read

NEVADA DESK – बिहार के नवादा में में ट्रेन हादसा होते-होते बच गया. रेलगाड़ी चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा टाल दिया. उस वक्त बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी. जब मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग स्कूली बस पार कर रही थी तभी बस का चक्का रेलवे ट्रैक में फंस गया. बस चालक के काफी प्रयास के बाद जब बस का चक्का पटरी से बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने दौड़कर बस क़ो धक्का देकर हटाने का प्रयास किया. इतने में मेमो ट्रेन आ गयी. रेलवे ट्रैक में बस फंसा देख रेल ड्राईवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते-रुकते ट्रैक में फंसी बस के करीब आकर रुकी.

यह घटना नवादा के नरहट थानाक्षेत्र के चातर गांव के समीप किऊल -गया रेलखंड पर हुई. हालांकि अभी नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं गैरसरकारी शिक्षण संस्थान बंद है. बावजूद इसके बताया गया है कि ज्ञान भारती मॉडल रेसिडेन्शियल स्कूल की बस में कुछ छात्र भी सवार थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस छात्र क़ो लाने के लिए चातर गांव जा रही थी. तभी अनाधिकृत रेलवे क्रॉसिंग में बस का चक्का फंस गया.

बस काफी देर तक फंसा रहा और ट्रैक से बाहर निकालने का प्रयास ड्राईवर और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा था. इतने में तिलैया रेलवे स्टेशन से खुलकर लगभग 10 बजे मेमो ट्रेन आ गयी. बस छोड़कर सभी लोग भाग खड़े हुए. वहीं रेलगाड़ी ड्राईवर ने बस फंसा देख और भीड़ क़ो देख सूझबूझ का परिचय दिया इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दिया. जिससे उस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. जिसके बाद भीड़ ने धक्का देकर रेलवे ट्रैक से स्कूल बस क़ो हटाया.

लापरवाह दिखे ज्ञान भारती विद्यालय प्रशासन

इस बाबत विद्यालय के शिक्षक कुणाल के नंबर पर संपर्क किया गया तो वे पल्ला झाड़ते हुए बोले कि मुझे इसकी कोई सूचना नहीं है. जब घटना की जानकारी देकर स्थानीय लोग पूछे तो उन्होंने कहा कि बस ड्राईवर का लापरवाही है. वह बस पचगांवा के स्कूल का है. ड्राईवर नवादा के रास्ते न जाकर वह शॉर्टकट के चक्कर में इधर से पार करने लगा. उन्होंने कहा विद्यालय में छुट्टी थी इसीलिए विद्यालय परिसर में बस खड़ी करने जा रहा था. बस में कोई बच्चा नहीं था. पचगांवा के ज्ञान भारती स्कूल के प्रधानाध्यापक ए के शुक्ला हैं. वहीं जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *