रात होते-होते छपरा में फिर गोली मार कर एक युवक की हत्या से सनसनी; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिले से फिर एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां फिर बेखौफ अपराधियों ने फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत हंसराजपुर गांव की बताई गई है. मृत युवक की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी सोनल सिंह के 26 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में की गई है. हालांकि परिवार वाले गंभीर स्थिति में उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद 112 डायल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. वहीं परिवार वाले कुछ कहने से परहेज़ कर रहे हैं.

इस घटना के बाद फिर लोगों में दहशत का माहौल है. क्योंकि जिले में आए दिन कहीं ना कहीं किसी न किसी की हत्या भी हो रही है और जिले में लगातार हो रही हत्या, लूट और डकैती की घटनाओं से जहां हम लोगों में डर का माहौल है, वहीं आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. इस हत्या के बाद परिवार वालों के रुदन-क्रंदन से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो चुका है. फिलहाल परिवार वाले कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *