पूर्वोत्तर रेलवे को मिली पहली अमृत भारत ट्रेन, रेलमंत्री ने दिखाई हरी झंडी ; छपरा से दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनल) के मध्य चलेगी यह ट्रेन

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 05133 छपरा-दिल्ली (आनन्द विहार टर्मिनल) को आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा डिजिटली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वहीं छपरा जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, विधायक सीएन गुप्ता, मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पूर्व मेयर राखी गुप्ता एवं रेलवे के वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाया. 05133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी छपरा से 11.00 बजे प्रस्थान कर सिवान से 12.00 बजे, थावे से 12.35 बजे, तमकुही रोड से 13.07 बजे, पडरौना से 13.47 बजे, कप्तानगंज से 14.20 बजे, गोरखपुर से 15.30 बजे, खलीलाबाद से 16.07 बजे, बस्ती से 16.50 बजे, बभनान से 17.17 बजे, मनकापुर से 18.00 बजे, गोंडा से 18.40 बजे, बाराबंकी से 20.05 बजे बादशाहनगर से 21.07 बजे, ऐशबाग से 21.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.45 बजे तथा दूसरे दिन इटावा से 01.47 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 08.00 बजे पहुंचेगी.

Add
अमृत भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों एवं विशेषकर मध्यम वर्ग का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है. वस्तुतः अमृत भारत एक्सप्रेस अमृत काल की एक विशेष सौगात है, जिसके माध्यम से आम लोगों को प्रति हजार किलोमीटर ₹500 से कम किराए में ही गैर वातानुकूलित श्रेणी में विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही हैं. भारतीय रेल के यात्रियों के लिए यह एक शानदार एवं विशिष्ट सुविधा है. अमृत भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है, जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है. इस ट्रेन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी डिज़ाइन और सुविधाएं हैं.

पूरी तरह स्वदेशी और सुविधाओं से लैस है यह ट्रेन

यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करती है. इसकी पहचान तीन पहलुओं में निहित है – यात्रियों हेतु उन्नत यात्रा सुविधा, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के प्रति सजगता. यही कारण है कि यह ट्रेन देश के बदलते स्वरूप की झलक पेश करती है. तकनीकी दृष्टि से भी अमृत भारत एक्सप्रेस अत्यंत सुरक्षित है. कवच सिस्टम से युक्त इस ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके. सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से युक्त हैं. पहली बार नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में क्रांतिकारी कदम है. इसके अलावा टॉकबैक यूनिट और गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं.

यात्रा के दौरान आराम का विशेष ख्याल रखा गया है. ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जिससे कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता. डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना की स्थिति में झटका कम कर देती है. पुश–पुल तकनीक इसकी रफ्तार बढ़ाने में मदद करती है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं. इसमें फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ सम्मिलित हैं. हर शौचालय में इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इस ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं. साथ ही, हर यात्री के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेन्ट्री कार जैसी सुविधाएं यात्रा को और सुखद बनाती हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *