पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम सहित अन्य पदाधिकारीयों ने किया विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण ; मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा व सिवान जंक्शन का किया निरीक्षण

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने आज वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारियों के साथ गाड़ी सं 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस में लगे रियर निरीक्षण यान से गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बदलते मौसम एवं तापमान के उतार चढ़ाव में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया

साथ ही रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं सिगनल की दृश्यता को दुरूस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया. जिसके उपरान्त महाप्रबंधक सौम्या माथुर पूर्वांचल एक्सप्रेस से ही आसन सोल के लिए रवाना हुईं और मंडल रेल प्रबंधक छपरा जं पर उतर गए और छपरा स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यो का गहन निरीक्षण किया. उन्होनें छपरा स्टेशन के दूसरे छोर पर बन रहे प्रवेश द्वार, बुकिंग कार्यालय, रिसेप्शन एरिया, पैदल उपरिगामी पुल के विस्तार, नवनिर्मित प्लेटफॉर्म और उनके पीपी शेल्टर,

नये प्रसाधन का निर्माण, प्रतीक्षालय, ग्लोशाइन नेम बोर्ड, साइनेजेज, वाटर बूथ, प्रकाश व्यवस्था आदि के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं हेतु चल रहे कार्यो का निरीक्षण कर तय समय सीमा के अन्दर पूरी गुणवत्ता के साथ पुरा करने हेतु निर्देशित किया. जिसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से निरीक्षण करते हुए सिवान जं पहुंचे और अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत सिवान जं स्टेशन पर 46.55 करोड़ की लागत से चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया.

उस दौरान उन्होंने सिवान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार एवं सुन्दरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही जिरादेई साइड में निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े पैदल उपरिगामी पुल, पचरुखी साइड निर्माणाधीन 3 मीटर चौड़े पैदल उपरिगामी पुल एवं प्लेटफार्म संख्या-1, 2 और 3 के यात्री शेड के विस्तारीकरण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की.

मंडल रेल प्रबंधक ने सीवान स्टेशन पर यात्री सुविधा विकास कार्यों से सम्बंधित नये प्रसाधनों के निर्माण, ग्लोशाइन नेम बोर्ड, स्टेशन पर उलब्ध सुविधाओं के साइनेजेज, वाटर प्यूरीफायर, एल इ डी लाइटिंग व्यवस्था आदि के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं हेतु चल रहे विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया और संबंधित को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *