पूर्व के वि’वाद में बाइक में टक्कर मार युवक की धार’दार हथि’यार से ह’त्या ; छोटा भाई जेल में

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थानांतर्गत पीएन सिंह कॉलेज से आगे हाथी दास मठिया के समीप एक युवक के बाइक में टक्कर मारने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी, लेकिन परिवार वालों ने हत्या करार देते हुए बताया कि उसके बाइक में टक्कर मारने के बाद उसके सिर और गले पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. जिसका निशान स्पष्ट दिख रहा है. जिससे बात मृत युवक की पहचान जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सेंगर टोला निवासी अच्छेलाल राय के 32 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ अखिलेश राय के रूप में की गई.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. वही इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. इस मामले में मृतक के बड़े भाई उमेश राय ने बताया कि पूर्व के विवाद में उनके भाई के बाइक में टक्कर मार धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. वही उसके सिर पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. उनका कहना है कि बाइक सड़क के दूसरी साइड पर थी और उनके भाई का शव दूसरी तरफ पड़ा हुआ था.

सेंगर टोला में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की हत्या मामले में मृतक का छोटा भाई जेल में

विदित हो कि विगत सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर सेंगर टोला में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. उस समय एक युवक की उसके घर के बाहर ही चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में मृतक का छोटा भाई नामजद है और अभी भी जेल में है. परिवार वालों का आरोप है कि उस हत्या को लेकर बदले की भावना से अनिल की हत्या उस समय की गई है जब वह आज सुबह में घर से किसी कार्य से बाइक से निकला हुआ था.

हाथी दास मठिया के समीप उसके बाइक में टक्कर मारा गया, जिसके बाद धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. वहीं परिवार वाले इस घटना को लेकर आक्रोशित भी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *