प्रेम प्रसंग से नाराज भैंसुर ने ही की थी भावज की हत्या ; गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर महेश गांव में बीते 28 मई की रात घर में सोई महिला सुनीता देवी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के भैंसुर अखिलेश सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार सुनीता देवी का किसी युवक से चोरी-छिपे प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी परिवार वालों को हो गई थी. इससे वे नाराज थे और समाज में बदनामी न हो, इस डर से भैंसुर ने हत्या की साजिश रची. तेज हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. फिर पुलिस को सूचना दी कि घर में चोरी के इरादे से घुसे अपराधियों ने हत्या कर दी है.

मृतका के भाई ने भी ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें भैंसुर अखिलेश कुमार सिंह, जेठानी इंदु देवी और सास शांति देवी को आरोपी बनाया गया था. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आए, उसके आधार पर कार्रवाई की गई. आरोपी भैंसुर को जेल भेजा गया है. अभी जांच जारी है. सुनीता देवी के पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं. वह गांव में अपनी तीन बेटियों, एक बेटे, भैंसुर, सास, जेठानी और अन्य परिजनों के साथ रहती थीं. घटना के दिन सुनीता कमरे में सोई थी. परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *