प्रेमप्रसंग में आशिक ने दिया तिहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम ; हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित दो हत्यारे गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत धनाडीह गांव में तिहरे हत्याकांड का खुलासा कुछ घंटे में ही सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा कर दिया गया है. त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से हत्या के समय पहने गये खून में सने कपड़ा को भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा.

गिरफ्तार दोनों हत्यारे भी उसी गांव के रहने वाले सुधांशु कुमार राम उर्फ़ रौशन कुमार तथा अंकित कुमार राम बताये गये हैं. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बीती देर रात डायल-112 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रसूलपुर थाना अंतर्गत धानाडीह गांव में तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह के मकान के छत पर 03 लोगो को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया है. उक्त सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस दल द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच के क्रम में मृतक तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह एवं उनकी दो पुत्री 17 वर्षीय चांदनी कुमारी एवं 15 वर्षीय आभा कुमारी के शव को कब्जे में लेकर जख्मी हालत में तारकेश्वर सिंह की पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी के बयान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ उस समय पहने गये खून में सने कपड़ा को भी बरामद किया है. खून में सने कपड़ा को जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा. वहीं घटनास्थल पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गांव में स्थिति सामान्य है.

क्या कहती है जख्मी शोभा देवी

तिहरे हत्याकांड की चश्मदीद गवाह शोभा देवी ने बताया कि उसकी पुत्री पहले उस लड़के से बातचीत करती थी. उनके दबाव पर वह फोन पर भी बातचीत करना बंद कर दी थी. जिसके बाद उसके द्वारा धमकी दी जाती थी कि वह उसकी छोटी बहन और माता-पिता सभी की हत्या कर देगा और अंततः उसने उनकी दो पुत्री और पति की हत्या कर डाली. जबकि नींद खुलने पर वह किसी तरह ज़ख़्मी होने के बाद भी भागकर बच गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *