पुलिस व CAPF टीम के संयुक्त अभियान में 11 शराब भट्ठी ध्वस्त ; 35300 ली० अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट, आधा दर्जन कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बिहार में शराबबंदी पूरी तरह मखौल बना हुआ है. आलम यह है कि दूध की तरह शराब की भी होम डिलीवरी चालू हो गई है. वहीं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के परिवहन, भंडारण, सेवन, कारोबार एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना पुलिस टीम तथा CAPF टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया. इस छापामारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 11 भट्ठी ध्वस्त किया गया है. वहीं लगभग 35300 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. उस दौरान कुल-411.82 लीटर अवैध शराब (देशी शराब 370 ली०, विदेशी शराब-41.82 ली०) जब्त कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

यह अभियान जिले में अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है. वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगी तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सारण पुलिस सुधिजनों से अपील करती है कि वे अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406, या स्थानीय पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *