पुलिस ने हेडमास्टर को लिया हिरासत में ; बीइओ ने लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं बीइओ  किसी बात को लेकर आपस मे उलझ गये. हो-हंगामा सुनकर बीआरसी के कर्मी एवं आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेड मास्टर को हिरासत में ले लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार सिंह किसी कार्यवश बीआरसी गये थे. उसी दौरान बीइओ प्रतिभा कुमारी से उनकी बहस हो गयी एवं मारपीट की नौबत आ गयी.

बीआरसी के कर्मियों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया. इस बीच बीइओ ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. इस मामले में बीइओ ने स्थानीय थाने में एचएम पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने एचएम पर दुर्व्यवहार करने एवं शिक्षा कोष से संबंधित दस्तावेज को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त शिक्षक पूर्व में भी निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षणकर्ताओ को धमकी देते रहे हैं. फिलहाल पुलिस एचएम को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *