पुलिस की पिटाई से या डूबने से हुई मौत ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के दरियापुर थानान्तर्गत दियारा क्षेत्र में बिट्टू कुमार की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. बीती देर रात्रि शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद अब सभी की निगाहें उसके मौत के कारणों पर टिकी हुई है. इस मामले में परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है. जबकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागने के क्रम में गंडकी नदी में कूद गया. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हुई है. हालांकि पुलिस ने उसे नदी से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

वही आक्रोशित ग्रामीणों ने दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर आगजनी कर घंटो बवाल काटा था. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि शराब के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा था. उसी दौरान शराब कारोबारी दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे गांव निवासी चकेश्वर प्रसाद का पुत्र बिट्टु कुमार छापामारी की सूचना प्राप्त होने पर भागने के क्रम में पैर फिसलने के कारण गढ्‌ढे में गिर गया. जिसे ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बाहर निकालकर नजदीकी पी०एच०सी० में भर्ती कराया गया,

जहां इलाज के कम में उसकी मृत्यु हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. विदित है कि मृतक दरियापुर थाना कांड संख्या-54/23, धारा-30 (ए) बि०म०नि०उ०अधि० में आरोप-पत्रित अभियुक्त था. हालाकि परिवार वाले से पुलिस की पिटाई से बिट्टू की मौत का कारण बतला रहे हैं. जिसको लेकर उनके द्वारा सड़क जाम कर घंटो बवाल भी काटा गया था. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है जिससे उसकी मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *