पुलिस की गाड़ी पर पलट गया सीमेंट लदा ट्रक ; सीमेंट व ट्रक हटाने के बाद पता चला एक सब इंस्पेक्टर समेत दो की हो गई है मौत

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला अंतर्गत सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित सड़क मार्ग पर एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये. इस घटना की जानकारी भी घंटो बाद तब हुई जब सीमेंट व ट्रक को हटाया जा रहा था. तब पता चला कि पुलिस की गाड़ी पर सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. जिसमें महिला सब इंस्पेक्टर एवं उनका निजी चालक दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी है. मृत महिला सब इंस्पेक्टर की पहचान बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना गांव की निवासी सतिभा कुमारी के रूप में की गई है.

जो कि सिधवलिया थाने में पदस्थापित थी. वह 2018 बैच की थी. वहीं, दूसरे मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के ब्रम्ह पुरवा शेर निवासी मंजय कुमार के रूप में की गई है. जो कि सब इंस्पेक्टर का निजी ड्राइवर था. बताया जा रहा है कि वह अपने निजी कार से किसी केस के सिलसिले में कोर्ट जा रही थी, तभी सिधवलिया थाना अंतर्गत एन एच 27 पर सीमेंट लदा ट्रक उनकी कर पर पलट गया, जिसकी किसी को सूचना नहीं थी. वही सब इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर के दोपहर से कोई ट्रेस नहीं मिलने पर थाना पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.

तभी देर संध्या उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग पर सीमेंट लदे ट्रक के पलटने से उसके नीचे कार दबी है जिस पर पुलिस लिखा है. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और सीमेंट के बोरियों को हटाया गया तो उसके नीचे से सब इंस्पेक्टर सतिभा और उनके ड्राइवर के शव को बरामद किया गया. इस मामले में सिधवलिया एसडीपीओ अभय कुमार रंजन ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर सतिभा कुमारी सिविल कोर्ट अपनी कार से जा रही थी. उसी दौरान थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर ओवरलोडेड सीमेंट लदा ट्रक उनकी कार पर पलट गई. इस हादसे में कार के अंदर दोनों दब गए जिससे उनकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *