पीएम मोदी करेंगे अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – भारत सरकार के विज़न ‘नया भारत‘ को ध्यान में रखकर भारतीय रेल पर आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु उनके पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण किया जायेगा.

विगत दिनों में भारतीय रेल पर ‘2047 का विकसित भारत, विकसित रेलवे‘ विषय पर विभिन्न विद्यालयों में वाक्, पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भारतीय रेल पर लगभग चार लाख विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया. इसी क्रम में, अमृत भारत योजना के तहत वाराणसी मंडल के बिहार राज्य में पड़ने वाले एकमा, मशरक, सिवान, मैरवा एवं थावे स्टेशनों पर 38 स्थानीय विद्यालयों में “वर्ष/2047 का विकसित

भारत एवं विकसित रेलवे” विषय पर बच्चों की निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, पेन्टिंग प्रतियोगिता एवं वाक् (Speech) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में के वाराणसी मंडल के अंतर्गत बिहार राज्य में पड़ने वाले पांच स्टेशनों के नजदीक स्थित 38 विद्यालयों के लगभग 2382 छात्र/छात्राओं ने हर्ष पूर्वक भाग लिया, जिनमें से 114 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता के रूप में चयनित किया गया.


अमृत भारत योजना के तहत चयनित स्टेशनों/आरओवी/आरयूबी/एलएचएस पर 26 फरवरी,2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्थानीय लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना है. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में उक्त स्टेशनों के स्थानीय विद्यालयों को शामिल करते हुए उनके छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया था. इन प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य समारोह के अवसर पर स्थानीय आयोजनों में पुरस्कृत/सम्मानित किया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *